Let’s travel together.

जनचौपाल में पहुंचे राजेश जैन को कलेक्टर ने तत्काल दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

0 110

कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी नागरिकों की समस्याएं

सुरेन्द्र जैन

रायपुर ।कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में कलेक्टर जनचौपाल के माध्यम से सबेरे 10 बजे से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आज की जनचौपाल में कुशालपुर निवासी श्री राजेश जैन ने निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन पर कलेक्टर डॉ भुरे ने उन्हें तत्काल दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसी तरह फाफाडीह के श्रीमती अन्नपूर्णा अग्रवाल ने राजस्व अभिलेख में अपने निजी भवन के लिए जमा की गई भू-भाटक राशि को दर्शानें संबंधी, ग्राम भेरवा के समस्त ग्रामवासियों ने सड़क चौड़ीकरण हेतु अधिकृत भूमि का मुआवजा नही मिलने संबंधी, ग्राम परसुलीडीह के सरपंच ने आगंनवाड़ी केन्द्र तक सड़क बनाने, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य

श्री अजय कुमार ने शाला के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत राशि आबंटित नही करने संबंधी, पूर्व पार्षद श्री गोविंद मिश्रा ने अमलीडीह तालाब में किए गए अवैध कब्जा को हटाने, परसुराम नगर के वासियों ने नाले की समस्या, ग्राम नवागांव खपरी की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिक्री और सुअर के आंतक से मुक्ति दिलाने और विकासखंड आरंग के ग्राम सकरी निवासी श्रीमती सुनीता ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय हेतु दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि नही मिलने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इन आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित अधिकारियों से दुरभाष पर चर्चा कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली और यथासंभंव कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811