Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शिवपुरी में भारत जोड़ो यात्रा 26 को

0 60

यात्रा में समस्त कांग्रेस मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होंगे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है “भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी और शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 सितंबर सोमवार को प्रातः 8:30 बजे से शहर कांग्रेस के कार्यालय थीम रोड पुराना गुना चुंगी नाका के पास से निकाली जाएगी। यात्रा यहां से प्रारंभ होकर झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौक, माधव चौक, गांधी आश्रम, कमला गंज, कलार बाग, ग्वालियर बायपास चौराह, मंसापूर्ण हनुमान मंदिर, मेडिकल कॉलेज, बालाजी धाम होते हुए आदिवासी बस्ती कठमई पर समाप्त होगी।
यात्रा में समस्त कांग्रेस मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व न. पा. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद सहित समस्त जिला एवम शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और देश भक्त जनता जर्नादन शामिल होंगे। यह जानकारी महासचिव जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी चंद्रकांत शर्मा (मामा) और भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक रामजी लाल कुशवाह ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811