रायसेन- मध्य प्रदेश के कुनो रिजर्व फॉरेस्ट में आज 8 चीतों के आने की खुशी में रायसेन पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में नवगठित चीता मोबाइल बाइक

रैली निकाल कर लोगो को पुलिस की सजगता का संदेश दिया। रायसेन जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन से शुरू हुई चीता मोबाइल फोर्स की रैली थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुलिस थाना कोतवाली पहुँच कर समाप्त हुई। इस चीता मोबाइल के फ्लैग मार्च को देख कर लोगो में भी उत्सुकता देखी गई।
