Let’s travel together.

सलामतपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिला जनसमर्थन

0 170

यात्रा का कई स्थानों पर फूल मालाओं से हुआ ज़ोरदार स्वागत

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
कस्बे में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली गई। ये पदयात्रा सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहा से शुरू होकर भोपाल विदिशा मुख्यमार्गों से होती हुई द्वारकाधीश मंदिर सलामतपुर तक पहुंची। रास्ते मे पदयात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पद यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है नारे लगाए। इस दौरान डॉक्टर जीसी गौतम, बबलू पठान, नीरज जैन बंटी भैया, सांची ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राजपूत, ब्रजेश खंडेलवाल, सलामतपुर नगर अध्यक्ष सचिन साहू, शकील पटेल, अंकित महतो, सोनू जैन प्रभात चावला, मुशर्रफ बैग, शोभाराम यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस

कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद से लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है।भाईचारे के बीच नफरत के बीज बो रही है। देश को तोड़ रही है। इसे देखते हुए कांगेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को जोड़ने का प्रण लिया है। और कार्यकर्ता उनके संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के अभियान में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में 8 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया है। ये पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। यात्रा में राहुल गांधी सहित 118 भारत यात्री हैं। जो कश्मीर तक लगातार पदयात्रा करेंगे। जबकि पहले दिन यात्रा में 18 से 20 हज़ार लोग शामिल हुए। इनमें तीस प्रतिशत महिलाएं भी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811