Let’s travel together.

सीहोर में पहली बार जागृति गरबा महोत्सव प्रशिक्षण शिविर में 900 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

0 109

गरबा उत्सव मन भावन प्रस्तुती होगी गरबा की धुन पर थिरकेंगे सीहोरवासी

गरबा के रंग में रंग जाएगा शहर मां की भक्ति में डूबेंगे भक्त

सीहोर से अनुराग शर्मा

नवरात्रि के दौरान टाउन हॉल में होने वाले ऐतिहासिक गरबा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों के प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है, इस अवसर पर समाजसेवी आदरणीय अरुणा सुदेश राय जी एवम सोनल प्रिंस राठौर जी ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण की शुरुआत कराई।

जानकारी के अनुसार गरबे के रंग में पूरा शहर रंग जाएगा, मां के भक्ती में गीतो पर भक्त जमकर गरबा करेंगे।


इस साल शारदीय नवरात्री के अवसर पर सीहोर नगर में भी 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर गरबा उत्सव का आयोजन होगा,जिसकी तैयारिया शुरू हो गई है। प्रशिक्षण में 900 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रही है।
जानकारी के अनुसार देवी मां के दरबार में गरबा काफी महत्व रखता है क्योकि ऐसी मान्यता है कि जब मां दुर्गा ने महिसासुर पर आक्रमण किया था तो उनका 9 दिनों तक युद्ध चला था और 10 वें दिन उन्होनें महिसासुर का वध कर दिया था इसी खुशी में मां के भक्तों ने नृत्य किया था जिसे गरबा कहते है। सीहोर नगर में रविन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हाल में गरबा उत्सव का आयोजन होगा यह गरबा उत्सव शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। बताया गया है कि कार्यक्रम की आयोजक समाजसेवी श्रीमति अरूणा सुदेश राय और श्रीमति सोनल प्रिंस राठौर है। इस गरबा उत्सव में मुख्य सहयोग जागृति मनोज लोधी और सहयोगी संतोष विजयवर्गीय, सुशील ताम्रकार, सुनील राय, दीपांशु राठौर (नट्टू) आकाश रावत है।
गरबा उत्सव आयोजन के लिये 29 सितम्बर तक प्रशिक्षण भी आयोजित है यह प्रशिक्षण गरबा उत्सव के गरिमामय आयोजन को लेकर दिया जा रहा है। गरबा उत्सव का आयोजन टाउन हॉल में पारिवारिक अंदाज और पूरे भक्ति मय माहौल में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के मुख्य अतिथ्य में किया जाएगा इस भव्य और आकर्षक गरबा उत्सव में हाई स्कूल एवं हाई सेकेण्डरी स्कूल में 95 प्रतिशत अंत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811