Let’s travel together.

अपहृत नाबालिग बालिका दस्तयाब एक आरोपी गिरफ्तार

0 138

विदिशा। 10 सितम्बर को थाना कोतवाली विदिशा मे पंजीबद्ध अपहरण के मामले मे अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना कोतवाली पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई है।

घटना के अनुसार थाना कोतवाली विदिशा मे 30 अगस्त को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया उसकी भांजी उम्र 14 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 459/2022 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग बच्ची की दस्तयाबी व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डा. मोनिका शुक्ला के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा समीर यादव व नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा विकास पांडेय के मार्गदर्शन मे टीम का गठन किया गया द्वारा प्रकरण मे सतत् पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम द्वारा उक्त अपराध की विवेचना मे नाबालिग बालिका व आरोपी की पतारसी हेतू सायबर टीम की मदद ली गई ।

पुलिस टीम के अथक प्रयास और तत्परता से द 10 सितंबर को अपहृत बालिका उम्र 14 साल 03 माह को आरोपी नीलकिशन आदिवासी के कब्जे से दस्तयाब कर कथन लेखबद्ध कर अपहृता का मेडीकल परीक्षण कराया गया । प्रकरण में धारा 366,376,376(2),376(3) भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर आरोपी नीलकिशन उर्फ किशन रावत आदिवासी को गिरफ्तार कर आरोपी से अपराध में प्रयुक्त एक मो.सा. को जप्त किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय विदिशा मे जे.आर.पर प्रस्तुत किया गया ।माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल भेजा गया है एवं विवेचना की जा रही है।

उक्त नाबालिग बालिका की पतारसी कर तत्परता से दस्तयाबी करने व आरोपी को गिरफ्तारी करने मे निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक गुंजन पटेल, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह कुशवाह, आर. 988 लक्की सिंह का सराहनीय योगदान है रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811