Let’s travel together.

कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार कर मनाया आनंद उत्सव

0 584

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मेढकी में हर्षोल्लास पूर्वक आनंद संस्थान के तत्वावधान में कोरोना से बेखबर होकर उत्सव मनाया गया इस उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों सहित अनेक लोग शामिल हुए ।
जानकारी के अनुसार जंप अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मेढकी में हर्षोल्लास से आनंद उत्सव मनाया गया ।यह कार्यक्रम आंनद संस्थान भोपाल के तत्वावधान में आयोजित किया गया आंनद उत्सव 14 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक मनाया जाएगा इस उत्सव में महिला पुरूष बुजुर्ग दिव्यांगो को विभिन्न पारंपरिक खेल खिलाये जा रहें हैं ग्राम मेढकी को आनंद ग्राम बनाने की जिला कलेक्टर ने आनंद संस्थान को स्वीकृति प्रदान की है इस संस्थान की जिला संपर्क श्रीमती वर्णा श्रीवास्तव के निर्देशन में विभिन्न स्तरों पर कुर्सी दौड़ चम्मच दौड़ व कबड्डी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इन खेलों में विजयी प्रत्याशियों को शील्ड प्रदान की गई इस अवसर पर ग्राम सचिव देवीराम मीणा स्थापना सहायक भारत सिंह कुशवाह एडीओ सहित बैंक प्रबंधक प्रेमकुमार उज्जैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे । वैसे तो प्रदेश भर के साथ इन दिनों ज़िले में भी कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं जिससे शासन प्रशासन इस कोरोना महामारी से निपटने लगातार लोगों को सुरक्षित रखने जुट चुका है बावजूद इसके लगातार इस मामले में कैसे बढ़ रहें हैं इस सब से बेखबर कार्यक्रम आयोजित करने वाले संस्थान कोरोना गाइड लाइन की तो खुलकर धज्जियां उडा रहे हैं साथ ही ग्रामीणों के जीवन से भी खिलवाड़ जारी है ऐसे कार्यक्रमों पर न तो शासन ने ही प्रशासन की नजर पहुंच पा रही है एक ओर प्रशासन लगातार इस महामारी से बचाव के लिए लोगों को जहां दूरी बनाए रखने व मास्क अनिवार्य किया गया है परन्तु लगता है ऐसे कार्यक्रमों के लिए शायद छूट दी गई हो जिससे महामारी का आतंक फैला सके । इस कार्यक्रम में न तो कहीं दूरी नजर आ रही है न ही कहीं कोई मास्क का ही उपयोग करते दिखाई दे रहे हैं कोरोना की भयावहता से संस्थान तो बेफिक्र हो ही गया परन्तु लोग भी बेफिक्र होकर कार्यक्रम में शामिल होकर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं न ही इस ओर प्रशासन की ही नजर पहुंच पा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक हटाये गए,निर्मला नंदन तिवारी होगी रायसेन की जिला शिक्षा अधिकारी      |     IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन,विदिशा में थे अपर कलेक्टर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया भावेश बघेल का जन्म दिन     |     एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई     |     आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का आवास का सपना हुआ पूरा, किया गया सम्मानित     |     मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा कार्यकाल पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा     |     स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर को बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला दूसरा स्थान     |     शिक्षक दिवस पर गूगलवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया नमन     |     बिसनखेड़ा नेशनल हाईवे पर बीच सड़क दिखा बाघ, ग्रामीणों में डर का माहौल      |     बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811