Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शिवराज सरकार के राज में फिर हुआ छात्रों के साथ धोखा-शुभम उपाध्याय

0 341

रायसेन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने BSC नर्सिंग महाविद्यालय मैं द्वितीय चरण की काउंसलिंग को निरस्त करने के संबंध स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को दिया ज्ञापन  दिया।

जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया है कि शिवराज सरकार के राज में फिर  छात्रों के साथ धोखा किया गया।सरकार ने BSC नर्सिंग महाविद्यालय मैं द्वितीय चरण की काउंसलिंग निरस्त कर दी।जिससे मप्र की BSC नर्सिंग महाविद्यालय मै अध्ययन रत छात्राओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है।

 

दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि शासकीय बी.एस.सी नर्सिंग महाविद्यालय प्रथम वर्ष की छात्राएं है। अभी हाल ही में हमें ऑफलाइन नोटिस के माध्यम से पता चला है कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग के दौरान छात्राओं का एडमिशन निरस्त कर दिया गया है।  पूरे मध्यप्रदेश में 145 छात्राएं है, जो कि हम शासकीय बी.एस.सी नर्सिंग सेंटर में अध्ययनरत है और भी 20 जनवरी 2022 को पता चला कि आंवटन रदद कर दिया गया है। जिससे छात्राए अत्यधिक परेशान है, अगर इससे परेशान होकर छात्राएं कुछ गलत कदम उठाती है, तो पूरी जम्मेदारी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की होगी।

हालांकि उक्त छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करना चाहा तो  छात्राओं का कॉल काट दिया गया। इस प्रकार मध्यप्रदेश सरकार (शिवराज सरकार) द्वारा छात्राओं को धोखा दिया जा रहा है, जो कि छात्राओ के भविष्य से खिलवाड किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छात्र-छात्राओं से भांजे-भांजियां कहते हुए थकते है और एक दूसरी ओर उनके हक को भी छीना जा रहा है, यह बहुत ही निंदनीय है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस बात का पुरजोर विरोध करती है, अगर जल्द से उक्त आवंटन निरस्ती के आदेश वापिस नहीं लिए जाते है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी नर्सिग छात्राओं के हक में आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जबाब देही शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालो में में जिला सयोजक शुभम उपाध्याय, गोलू नाथ योगी ,शुभम बघेल, सचिन परोचे , बरुन तिलचोरिया, दीपक तिवारी , खुशवंत विश्कर्मा , सुमित धाकड़ , अजय कीर , मुस्कान कुसवाह  ,रोहित पटेल , अमर चौधरी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811