Let’s travel together.

पुरानी रंजिश को लेकर 2 लोगों में हुई मारपीट, पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

0 802

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना क्षेत्र के अम्बाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लोगों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही व्यक्ति ने एक दूसरे पर हमलाकर घायल हो गए हैं। बता दे कि ग्राम अम्बाड़ी इंदिरा आवास निवासी सोनू जाटव एवं राजेंद्र मालवीय के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई और गाली गुप्तार होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों ही लोग खून में लथपथ हो गए। राजेंद्र मालवीय एवं सोनू मालवीय की रिपोर्ट पर सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाली दीवानगंज पुलिस चौकी में दोनों ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर विवेचना में लिया गया है। चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने रविवार को जानकारी देते बताया कि पुलिस द्वारा दोनों घायलों को सांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर मेडिकल परीक्षण एवं दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं सोनू जाटव को विदिशा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है ।

वहीं क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से मांग करी है कि डॉक्टर रात के समय भी अस्पताल में मौजूद रहें। क्योंकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय डॉक्टरों के नही रहने के कारण घटना या दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज नही मिल पाता है। और घायलों को सांची स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ता है। रास्ता लंबा होने की वजह से कई बार घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811