Let’s travel together.

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने दाहोद बांध का निरीक्षण किया

0 99

बांध उन्नयन के लिए सुरक्षा के नए मापदंड से काम होगा — श्री सिलावट
रायसेन। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अतिवर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए मंडीदीप के दाहोद बांध का निरीक्षण किया ।यह बांध 1958 का बना हुआ है ।जिससे मंडीदीप के औधिगिक क्षेत्र और ओबेदुल्लागंज को पानी उपलब्ध कराया जाता है।दाहोद डैम में लगातार वर्षा से पानी फुल टैंक हो गया है। जिससे डैम से पानी छोड़ा गया था।


मंत्री श्री सिलावट ने दाहोद बांध का निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए की डैम काफी पुराना है इसकी मजबूती के लिए कार्योजना बनाकर भेजी जाए ,और इसकी क्षमता उन्नयन के लिए आधुनिक मापदंड के अनुसार काम किया जाए। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क कर बांध और जलाशय की स्थिति से अवगत करवाया जाए।
श्री सिलावट ने निर्देश दिए की अत्यधिक वर्षा के कारण बांध में क्षमता से अधिक पानी आने पर उसकी निकासी की व्यवस्था का प्लान भी तैयार रखा जाए। विभाग के अधिकारी स्थानीय प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहे और सूचना का आदान प्रदान करते रहे।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ,ग्रामीण जन ,स्थानीय जनप्रतिनिधि ,एसडीएम आदित्य जैन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा की बांधो की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाए। दाहोद डैम काफी पुराना है इसकी रीटरिंग वाल को तीन दिन में ठीक किया जाए , इसके साथ ही यदि इसके आस पास यदि अतिक्रमण है तो तुरंत एसडीएम, तहसीलदार के साथ कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811