Let’s travel together.

श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भादौ मास की अन्तिम क्रम में छठे सोमवार 22 अगस्त को महाकालेश्वर मन्दिर से निकलेगी

0 95

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन। महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भादौ मास की अन्तिम एवं शाही सवारीके क्रम में छठे सोमवार 22 अगस्त को महाकालेश्वर मन्दिर के सभा मण्डप में पूजन-अर्चन के बाद निर्धारित समय से ठाठ-बाट से निकलेगी। भगवान श्री महाकालेश्वर शाही सवारी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी में रजत जड़ित पालकी में भगवान श्री महाकाल श्री चन्द्रमोलीश्वर स्वरूप में विराजित रहेंगे और हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा,नंदी रथ पर श्री उमा महेश जी के मुखारविंद,डोल रथ पर श्री होलकर स्टेट का मुखारविंद व बैलगाड़ी में डोल रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार 22 अगस्त को भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी एवं तिलभाडेश्वर महादेव की सवारी निकलने के कारण उज्जैन एवं तराना तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने आगामी गुरूवार 6 अक्टूबर को दशहरे के दूसरे दिन जिले की नागदा, महिदपुर, घट्टिया एवं खाचरौद तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी तरह कलेक्टर ने मंगलवार 25 अक्टूबर को दीपावली के दूसरे दिन उज्जैन, खाचरौद, बड़नगर, तराना, नागदा, महिदपुर एवं घट्टिया तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811