Let’s travel together.

न्याय रथ से पीड़ित महिलाओं को मिलेगा समाधान – डॉ. किरणमयी नायक

0 132

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को उनके अधिकारों और विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। विगत 16 अगस्त से महतारी न्याय रथ राजधानी के स्कूलों में पहुंच कर शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दे रहा है। इसके साथ न्याय रथ शहर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। यह रथ आगामी 21 अगस्त तक राजधानी के कई स्कूलों और वार्डों में पहुंचेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 28 जुलाई को हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को रवाना किया था। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। प्रथम चरण में रथ प्रदेश के नौ जिलों में जाएगा।

सबसे पहले दुर्ग जिले के भ्रमण के बाद यह रथ रायपुर जिले में पहुंचा है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आयोग की गतिविधियों, महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, शासन की विभिन्न योजनाओं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण संबंधित लघु फिल्में दिखाई जा रही हैं, इसमें लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट से संबंधित फिल्में भी शामिल हैं। ये फिल्में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ खुद के प्रति हिंसा के विरोध का सही रास्ता दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि रथ के साथ अधिवक्तागण और आयोग के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहते हैं, जिससे पीड़ित महिलाओं को तत्काल उनकी शिकायतों और जिज्ञासाओं का समाधान मिल सकेगा। न्याय रथ के माध्यम से महिलाएं आवेदन भी दे सकेंगी।

न्याय रथ ने अब तक रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती स्कूल, नयापारा, दानी गर्ल्स स्कूल, सालेम स्कूल, तेलीबांधा स्कूल, बीपी तिवारी स्कूल, मधु पिल्ले स्कूल, त्रिमूर्ति नगर, जागृति नगर और खमतराई में भ्रमण कर लिया है। न्याय रथ 19 अगस्त को नारी निकेतन शासकीय बालिका गृह, 20 अगस्त को शासकीय हाई स्कूल रामनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनता कालोनी, कृष्णा नगर, भवानी नगर तथा 21 अगस्त को संजयनगर के अम्बेडकर चौक और धरमनगर, राधा बाई कॉलेज दूधाधारी मठ और टिकरापारा स्कूल पहुंचेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811