Let’s travel together.

जल संसाधन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ने हलाली डेम का किया निरीक्षण व्यस्थाओं का लिया जायजा

0 148

अदनान खान सलामतपुर रायसेन

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा जिले में स्थित अशोक सागर हलाली डेम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने हलाली डेम के समीप स्थित गॉव का भी भ्रमण कर डूब क्षेत्र का जायजा लिया।साथ ही ग्रामीणों से विस्तारपूर्वक चर्चा भी की। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि हलाली बांध में गेट नहीं होने के कारण किसानों की भूमि डूब में आती है। इस समस्या के निराकरण के लिए हलाली डैम में 5 गेट लगाए जा रहे हैं। इसके लिए 24 करोड़ रू की राशि स्वीकृत की गई है ।विभाग से टेण्डर भी हो गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा काम प्रारंभ कर दिया गया है, जो कि शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। अगली बारिश के पहले इस डूब की समस्या का समाधान हो जाएगा। जल संसाधन मंत्री सिलावट तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि जिन किसानों की भूमि पानी में डूबने से फसल बर्बाद हुई है,।उन्हें हरसंभव मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करेंगे। उन्होंने जमुनिया गांव में पुलिया निर्माण के निर्देश भी दिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811