Let’s travel together.

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 7 लाख 80 हज़ार लागत का आंगनबाड़ी केंद्र

0 158

पंचायत के जिम्मेदारों ने पूरी राशि हड़प ली, फिर भी काम पड़ा है अधूरा

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
अगर आपको सरकारी राशि का अधिकारी किस तरह दुरूपयोग करते हैं उसका जीता जागता उदाहरण देखना है तो रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा में जाना पड़ेगा। जहां ज़िम्मेदारों ने आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए आई राशि तो पूरी निकाल ली मगर भवन का कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। ये आंगनबाड़ी केंद्र दो जो किराए के भवन में वर्षों से लग रहा है।

इसी समस्या के चलते आंगनबाड़ी केंद्र दो सेमरा में सात लाख अस्सी हजार रुपए की लागत का आंगनवाड़ी भवन 2016 में स्वीकृत हुआ था। और 2018 में इसे कंप्लीट करके देना था। मगर पंचायत के सचिव एवं तत्कालीन जिम्मेदारों द्वारा पूरी राशि हड़प कर ली गई। और आंगनबाड़ी केंद्र का काम अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में चल रहा है। जिसके चलते काफी परेशानी आती है। आंगनबाड़ी भवन की पूरी राशि निकलने के बाद भी अभी तक कंप्लीट नहीं हुआ है। जिसमें टाइल्स सीलिंग पर प्लास्टर, बाउंड्री, लेटरिंग, बाथरूम जैसे कई काम अभी हुए ही नहीं हैं। गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वाले ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई होना चाहिए। और अगर शीघ्र ही आंगनबाड़ी भवन का कार्य पूर्ण नही किया गया तो उग्र रूप से आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खंडवा ओंकारेश्वर में आस्था शर्मसार खुलेआम बिक रही शराब     |     मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811