Let’s travel together.

अंकुर अभियान के तहत जारी है मुक्तिधाम में पौधारोपण, औषधीय पौधों का रोपण कर ग्रीन विदिशा का लिया संकल्प

0 116

विदिशा। मुक्ति धाम सेवा समिति के बैनर तले शासन द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत संपूर्ण मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव पर्यावरणविद मनोज पांडे ने बताया की ग्रीन विदिशा के संकल्प को लेकर मुक्ति धाम सेवा समिति लगातार पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है।

संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक शासन की मंशा अनुसार प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में लगातार पौधारोपण जारी है ना केवल पौधारोपण बल्कि उनके संरक्षण के लिए भी पूरे वर्ष निरंतर 365 दिन सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी तारतम्य में रविवार को बड़े पैमाने पर औषधीय रीठा अमलतास आंवला बिल्वपत्र एवं मुनगा के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने क्लीन बेतवा ग्रीन विदिशा का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था सचिव मनोज पांडे मान सिंह रघुवंशी द्वारका प्रसाद खत्री विमलेश सक्सेना मोहनलाल साहू ललित किशोर सक्सेना सुधीर जैन सत्यम ताम्रकार आदि मौजूद थे।

न्यूज स्रोत-मनोज पांडे सचिवमुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811