Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक ने अपने संस्थापक का मनाया जन्मदिवस

0 130

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)

पुणे।सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय पुणे के सभागार में राष्ट्र के प्रथम स्वदेशी बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की 141वीं जन्म जयंती के अवसर पर स्मरणोत्सव कार्यक्रम किया गया. सहायक महाप्रबंधक श्री नरेन्द्र पंजाबी, श्री उदय शंकर एवं श्री नयन कुमार सिन्हा द्वारा संस्थापक के चित्र के समक्ष प्रकाशदीप प्रज्ज्वलन किया गया.

इसके उपरांत आंचलिक कार्यालय के सभी कार्मिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सेन्ट्रल बैंक के संस्थापक का स्मरण किया. श्री उदय शंकर ने सभी स्टॉफ सदस्यों को अत्यधिक प्रतिबद्धता के साथ अपने प्रयासों को द्विगुणित करने का आव्हान किया तथा संस्थापक के आदर्शों के अनुरूप अपना कार्य संपूर्ण निष्ठा से करने की शपथ दिलाई. यह ज्ञातव्य है कि हमारे देश में वित्तीय क्रांति के प्रणेता के रूप में सर सोराबजी पोचखानावाला का नाम लिया जाता है. इसी क्रम में अधिकांश स्टॉफ सदस्यों द्वारा सर सोराबजी पोचखानावाला जैसे महान दृष्टा की जीवनी एवं उनके जीवन के साहसिक निर्णयों का उल्लेख किया.कार्यक्रम का सूत्र संचालन मुख्य प्रबंधक राजीव तिवारी ने किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811