Let’s travel together.
nagar parisad bareli

घर घर तिरंगा फहराकर क्रांतिवीरो को याद करें – प्रहलाद भारती

0 56

ग्राम कांकर में मनाया भारत छोडो आंदोलन दिवस

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्‍वाधान में नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्‍तर्गत अमर युवक मण्डल कांकर के सहयोग से ग्राम कांकर में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष एवं पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने गांधी जी के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर उन्हें नमन किया। भारत छोडो दिवस के अवसर पर उन्‍होनें कहा कि 8 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अग्रेजों भारत छोडो आन्दोलन की शुरूआत की थी एवं करो या मरो का नारा दिया और इस आंदोलन से देश की आम जनता को जोडा था भारती ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर सम्पूर्ण देश में घर घर तिरंगा अभियान चल रहा हैं हम सबको भी उसमें भागीदारी कर स्वतंत्रता के उन सभी ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों को याद करना चाहिए जिन्‍होने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्‍व न्‍यौछावर कर दिया। हमें हमारे महान स्वतन्त्रता सेनानीयों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिये उन सभी के बलिदान के कारण ही हम देश में आज तिरंगा फहरा पा रहे है। नेहरू युवा केन्द्र के पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि इस वर्ष हम आजादी की पिचहत्तर वी वर्षगांठ मना रहै है इसके तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा पूरे देश में अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सम्पूर्ण देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने युवा मण्डलों के सहयोग से घर घर झण्डा फहराया जावेगा। नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा भी युवा मण्डल व एनवायव्ही के सहयोग से लगभग 300 ग्रामों में घर घर झण्डा के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज हम भारत छोडो आंदोलन के माध्यम से सभी स्वतन्त्रता सेनानियों को याद कर उनके योगदान को जन जन तक पहूंचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवियों का श्रीफल एवं फूलमालाओं से से सम्मान किया गया। युवाओं को स्वच्छता की शपथ व वृक्षारोपण के साथ साथ घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह, मण्‍डल अध्‍यक्ष जसपाल सिंह बैस, अमर युवक मण्डल कांकर अध्यक्ष श्री चन्दन सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष सरपंच श्री शिशु पाल सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सर्वश्री रामनरेश रावत, जगदीश शिवहरे, कैलाश धाकड़, पवन शर्मा, रामनिवास धाकड़, देवेंद्र कुशवाह इस अवसर पर श्रीकृष्ण रावत जनपद सदस्य, राकेश रावत आदि भी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811