Let’s travel together.

हलाली डैम पर हादसे के बाद चेता प्रशासन, लगाए जगह-जगह चेतावनी के बैनर

0 153

पिछले रविवार नहाते समय डूबकर हुई थी 3 युवकों की मौत
-काफी मशक्कत के बाद मिली थी युवकों की डेडबॉडी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

हलाली डैम पर विगत दिनों 31 जुलाई रविवार को डेम पर पिकनिक मनाने आए भोपाल के 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद मृतकों के परिजनों ने काफी हंगामा कर रोड जाम कर दिया था। इसी से सबक लेते हुए प्रशासन द्वारा सोमवार को हलाली डैम पर जगह जगह चेतावनी भरे बैनर लगाए गए हैं। बैनर पर गहरे पानी में नहीं नहाने, वाहन नहीं ले जाने की एवं मछली नहीं मारने की चेतावनी दी गई है। बता दे की हलाली डैम पर बरसात के मौसम में दूर-दूर से पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं। और इसी वजह से कई बार बड़े बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लोग हलाली डेम में नहाने और सेल्फी लेने से नहीं मानते हैं। इसी के मद्देनजर बैनर लगाकर चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि 31 जुलाई रविवार को हलाली डेम में नहाते समय पिता पुत्र सहित बचाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य युवक को बचा लिया गया था। शाम 7 बजे तक गोताखोरों को एक युवक की ही डेडबॉडी मिल पाई। मौक़े पर रायसेन व विदिशा जिले की पुलिस फोर्स सहित दोनो जिले के गोताखोरों की टीम नाव सहित अन्य सामान लेकर पहुंच गई थी। ये लोग भोपाल से परिवार के साथ पिकनिक मनाने हलाली डेम आए थे। जिसमें वसीम पिता दीन मोहम्मद उम्र 40 वर्ष निवासी शाहजहांनाबाद भोपाल उनका पुत्र रेहान और मोहम्मद शफ़ीक़ पुत्र मोहम्मद रफ़ीक़ उम्र 30 वर्ष निवासी आरिफ नगर भोपाल व एक अन्य युवक राहुल दोपहर में लगभग 3 बजे नहाने के लिए हलाली डेम में उतरे। लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वसीम उनका पुत्र रेहान व राहुल डूबने लगे। इनको बचाने के लिए आए युवक मोहम्मद शफ़ीक़ ने राहुल को तो बचा लिया। लेकिन वो वसीम उनके पुत्र रेहान व खुद को नही बचा पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई थी। वहीं गोताखोरों की टीम ने लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद वसीम की डेडबॉडी गहरे पानी से निकाली और अन्य 2 व्यक्तियों डेडबॉडी दूसरे दिन सोमवार को मिली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811