Let’s travel together.

सलामतपुर पंचायत कार्यालय के दरवाजे का कुंडा उखाड़कर अज्ञात चोरों ने एलईडी टीवी डीटीएच किया चोरी, पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

0 435

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत सुनारी सलामतपुर के पंचायत उपकार्यालय में रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर दरवाजे का कुंडा उखाड़कर पंचायत भवन के कमरे में रखी एलईडी टीवी एवं सेटअप बॉक्स ले उड़े। सुबह जब रोजगार सहायक ओमप्रकाश अहिरवार पंचायत कार्यालय पहुंचे तो उन्हें रिक्शा चालक पहलाद मीणा ने बताया कि रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने पंचायत भवन के दरवाजे का कुंडा उखाड़कर पंचायत के कमरे में रखी क्राउन कंपनी की 42 इंच एलईडी टीवी एवं डीटीएच का रिसीवर कीमत लगभग 40 हज़ार रुपए चोर

 

ले गए हैं।

सहायक सचिव ओमप्रकाश अहिरवार ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान मूलचंद यादव को दी। जिस पर प्रधान मूलचंद यादव, सचिव सीताराम अहिरवार और रोजगार सहायक ओमप्रकाश अहिरवार की शिकायत पर सलामतपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 12/22 धारा 457, 380 आईपीसी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां गौर करने वाली यह भी है कि चोर सिर्फ एलईडी टीवी और उसका डीटीएच रिसीवर ही चोरी करके ले गए हैं। जबकि सलामतपुर पंचायत उपकार्यालय के उसी कमरे से कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, कूलर, पंखे सहित अन्य कीमती सामान को चोरों ने हाथ तक नही लगाया है। ये जांच का विषय है।

इनका कहना है।
सलामतपुर पंचायत कार्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा दरवाज़े का कुंडा उखाड़कर एलईडी टीवी और उसका डीटीएच रिसीवर चोरी किया गया है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध 457,380 आईपीसी का मामला दर्जकर जांच में लिया है।
देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811