Let’s travel together.

सिलवानी जैन मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 144

देवेश पाण्डेय सिलवानी

पुलिस ने सिलवानी के जैन मंदिर में अप्रेल माह में हुई चोरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने सागर में भी कई जैन मंदिरों में चोरी की बारदाते की है।

उल्लेखनीय है कि 4 अप्रेल को फरियादी कमलेश शर्मा पिता श्री रामसेवक शर्मा निवासी बुधवारा बाजार सिलवानी ने रिपोर्ट किया कि 03 और 4 जुलाई 22 की दरम्यानी रात्रि को कोई अज्ञात चोर त्रिमूर्ति चौबीसी जैन मंदिर सियरमउ रोड सिलवानी में मंदिर का ताला तोडकर घुसकर दान पेटी का ताला तोडकर नगदी राशि चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध के 241 / 22 धारा 457, 380 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं दिनांक 15.07.22 को पुनः दरम्यानी रात्रि को कोई अज्ञात चोर त्रिमूर्ति चौबीसी जैन मंदिर सियरमउ रोड सिलवानी में मंदिर में घुसकर दान पेटी का ताला तोडकर नगदी राशि चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क 251 / 22 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये श्री विकास शाहबाल पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन के निदेशन में श्री अमृत मीना अति0 पुलिस अधीक्षक एंव श्री राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व अज्ञात आरोपी व चोरी गये माल की पतारसी हेतु थाना सिलवानी से निरीक्षक मायासिंह, उनि आरएस पांडे, प्रआर जितेन्द्र सिंह, आर. गोविन्द, आर. मुकेश, सै. कमलेश की टीम गठित की गई । विवेचना के दौरान घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदेही नीलेश राजपूत निवासी जैसीनगर जिला सागर की तलाश प्रारंभ की गई व रायसेन एवं जिला सागर पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु संयुक्त अभियान चलाया गया। जो आरोपी नीलेश राजपूत पिता प्रतापसिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम ओरिया थाना जैसीनगर जिला सागर को गोपालगंज सागर से 02अगस्त 22 को गिरफतार किया गया व न्यायालय सिलवानी पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया जो आरोपी द्वारा त्रिमूर्ति जैन मंदिर में दोनों बार रात्रि में घुसकर दान पेटी में से नगदी राशि चोरी करना स्वीकार किया है तथा आरोपी से चोरी किया मशरुका जप्त किया गया है। आरोपी जैन मंदिर में चोरी करने का आदि है इसके द्वारा सिलवानी जैन मंदिर में चोरी करने के बाद सागर में अलग अलग 3-4 अन्य मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी से अन्य चोरी के अपराध की संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कार देने की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811