Let’s travel together.

पौधारोपण महाअभियान के तहत एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोपे नींबू जामुन और नीम के पौधे

0 90

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी जिला रायसेन द्वारा शासकीय हाई स्कूल चिचोली में (हरियाली अमावस्या एवं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में) विद्यार्थी परिषद द्वारा देशभर में चल रहे अभाविप का पौधारोपण महाभियान के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने के लिए गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्राम चिचोली मैं पहुंच कर शासकीय हाई स्कूल चिचोली परिसर के अंदर नींबू, आंवला, नीम, जामुन आदि के पौधे रोपे गए और कार्यकर्ताओं के द्वारा कई जाति के पौधों का रोपण किया गया। संयम सराठे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति का संरक्षण व उसे हरा-भरा बनाए रखना परम आवश्यक है वृक्ष नदी पर्वत अग्नि वायु हुए रूपों में सभी के लिए वंदनीय हैं इन्हें संरक्षित व सुरक्षित किए जाना प्रत्येक मानव का कर्त्तव्य है पेड़ पौधों के बिना इस वसुंधरा पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इस अवसर पर शा. हाइस्कूल प्रभारी प्राचार्य आर. के भार्गव , एम. एस. धाकड़, कमलेश अहिरवार, पी. एन. गौर, स्मृति नेमा, शिवनारायण तिवारी एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में जिला समिति सदस्य संयम सराठे, नगर अध्यक्ष अनिल साहू, नगरमंत्री जय यादव, नगर उपाध्यक्ष अंत्योदय पाण्डेय और समस्त छात्र छात्रा शा. हाई स्कूल चिचोली उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811