Let’s travel together.

कांग्रेसियों को नही आती रामधुन दिग्विजयसिंह ने पढ़ाया पाठ,कांग्रेस के सदस्यता अभियान में पहुंचे थे सीहोर

0 156

शराब नीति को लेकर शिवराज पर किया कटाक्ष
कहा दुनिया की चीजें महंगी है पर चिंता शराब सस्ती करने को लेकर है

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर मध्यप्रदेश में चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने सीहोर पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सीहोर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ पढ़ाया।
दअरसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मौजूद कार्यकर्तओं से पूछा कि रामधुन आती है तो कोई भी कार्यकर्तओं ने रामधुन गाकर नही सुना पाया तो दिग्विजय सिंह ने रघुपति राघव राजाराम ईश्वर आल्हा तेरो नाम रामधुन गाकर सीहोर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ पढ़ाया।
वही मध्यप्रदेश सरकार की नई शराब नीति पर भी पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं

को संबोधित करते हुवे कहा कि एक तरह उमा भारती शराब बंद करने का कहती है वही शिवराज जी शराब कैसे सस्ती हो को लेकर चिंतित है भारत मे राशन से लेकर पेट्रोल तक सभी चीजें महंगी है पर चिंता सस्ती शराब को लेकर है
इस दौरान सदस्यता अभियान में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर,कार्यकारी जिलाध्यछ राहुल यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सीहोर में कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811