Let’s travel together.

शिव महापुराण कथा :कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत

0 125

 

रायसेन। सावन के महीने देवाधिदेव भगवान महादेव माता पार्वती की उपासना आराधना का अलग ही महत्व है। शिव महापुराण कथा में यह उल्लेख है कि शिवभक्तों द्वारा बाबा औघड़ानी पूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

इसी आकांक्षा को लेकर शगुन गार्डन मुखर्जी नगर रायसेन में 25 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है इसी को लेकर आज मुखर्जी नगर में एक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकली कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


आयोजक चन्द्रकला दौलतराम पाठक हैं। एवं गार्डन के संचालक दिनेश अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसी अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, प्रदीप राठौर कल्याण विकास नामदेव पवन खत्री अभिषेक राठौर आदि ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का वाचन आचार्य पण्डित घनश्याम शर्मा के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811