Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे पर पुलिस ने लगाया आवारा मवेशियों के सींग पर रेडियम

0 76

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दीवानगंज चौकी पुलिस ने आवारा मवेशियों के सींगों में रेडियम लगाया।

कुछ दिनों से क्षेत्र के भोपाल विदिशा मार्ग पर आवारा मवेशियों की भरमार देखी जा रही है। इन मवेशियों को लेकर आमजन के साथ प्रशासनिक महकमा भी परेशान है। क्योंकि मवेशी फसलों आदि का नुकसान तो कर ही रहे वहीं रात के अंधेरे में वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं वाहन चालक इन आवारा मवेशियों से टकराकर घायल भी हो रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सेहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन पर एसडीओपी अदिति भावसार सक्सेना के मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे एवं स्टाफ द्वारा अभियान चलाकर भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर आवारा मवेशियों के सींग पर रेडियम पट्टी लगाने का कार्य किया। जिससे वाहन चालक दूर से ही देखकर सतर्क हो जाएं। इस मौके पर आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक अतुल शर्मा, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य छोटू, राहुल, मूरत यादव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811