Let’s travel together.

प्रताड़ित पत्नी ने लगाई गुहार, कई नोटिस के बाद भी नहीं आया पति, प्रकरण दर्ज

0 250

परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में हुई दो प्रकरणों की सुनवाई

शिवलाल यादव

रायसेन। पति की प्रताड़ना से तंग एक पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई थी। कई बार सूचना के बाद भी पति बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। पत्नी ने लगातार दो बार उपस्थित होकर पत्नी पीड़ा सुनाई। घर जोड़ने जे लिए पति की तरफ से कोई पहल न होते देख पति के खिलाफ कार्रवाई की अनुसंशा की गई। एसडीओपी द्वारा पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से परिवारों के आपसी विवादों को सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन समझाइश के बाद अपने घर को बचने पहले पक्षकरों को करना होती है। कई मामलों में पक्षकार खुद अपने विवाद को सुलझाने में अरुचि दिखाते है, ऐसे में परिणाम सकारात्मक नहीं आ पाते। मंगलवार को ऐसे ही एक मामले में पति को कई बार बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पति के इस लापरवाही पूर्ण व पत्नी की गुहार पर परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पति के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई। जिस पर एसडीओपी श्रीमति अदिति भवसार ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश महिला थाने को दिए है। एक अन्य प्रकरण में पति पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए पक्षकारों को दूसरी काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इससे पहले दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन किसी भी पक्ष ने पहल नहीं की। सुनवाई के दौरान भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगते रहे। काफी समझाइश के बाद दोनों को एक बार और परिवार बचाने के लिए एक अवसर दिया गया। दोनों को 7 दिन का समय दिया गया, अगली बैठक में दोनों पक्ष अपना निर्णय देंगे।
परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एएसआई अनिल वर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण प्रसाद, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसपी विकास शहवाल के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से परिवारिक विवादों को आपसी सहमति के सुलझाने का प्रयास किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811