Let’s travel together.

स्पा सेंटर में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं लाइसेंस की शर्तों का भी पालन नहीं पंडरी क्षेत्र के 02 स्पा सेंटर सील

0 58

 सुरेंद्र जैन रायपुर

शनिवार 29 अगस्त को पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों में एक साथ व्यापक जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस की 15 टीमों द्वारा राजपत्रित अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ स्पा सेंटरों की जांच की गई थी।

उक्त जांच कार्रवाई के क्रम में आज नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए थाना पंडरी क्षेत्र में संचालित 02 स्पा सेंटरों को सील कराया गया।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के निर्देशन में तथा एसीपी पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना पंडरी पुलिस की उपस्थिति में नगर निगम की टीम द्वारा उक्त दोनों स्पा सेंटरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई।

थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत उषा प्राइड, मोवा स्थित रिफ्लेक्शन स्पा एवं अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा में आपत्तिजनक वस्तुओं के मिलने और उनके द्वारा लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया जाना पाए जाने पर नगर निगम की टीम द्वारा थाना पंडरी पुलिस की उपस्थिति में दोनों स्पा सेंटरों का पंचनामा तैयार कर विधिवत सील किया गया।

दिनांक 29.08.2026 को की गई जांच के दौरान स्पा सेंटरों के विभिन्न दस्तावेज, कर्मचारियों से संबंधित जानकारी, ग्राहक एवं स्टाफ रजिस्टर, CCTV रिकार्डिग की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई थी। उक्त जांच के क्रम में संबंधित विभाग द्वारा आज आवश्यक कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में संचालित विभिन्न संस्थानों के निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस की शर्तों के पालन को लेकर लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। स्पा सेंटर संचालकों को पुलिस द्वारा हिदायत दी गई है कि गुमास्ता लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस की शर्तों का पालन करते हुए सेंटर का संचालन करें। सेंटर परिसर में CCTV कैमरे लगाकर उनकी फुटेज सुरक्षित रखें, ग्राहकों का विधिवत रजिस्टर मेंटेन करें एवं ID प्रूफ जरूर लेवें तथा कार्यरत स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें। जांच के दौरान नियमों के विपरीत कोई संदिग्ध गतिविधि अथवा आपत्तिजनक वस्तु पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिशन उत्कर्ष: दाऊ पोषण लाल स्कूल परसतराई में दिखी शिक्षा की नई रौनक      |     उड़ीसा से उत्तर प्रदेश जा रही गांजा की बड़ी खेप जप्त,वाहन सहित चालीस लाख का गांजा जप्त     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली गति     |     तीन साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते रेलवे फाटक     |     हादसे के 24 घंटे बाद भी सड़क किनारे पड़ा हे बीयर से भरा पलटा ट्रक     |     गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार, 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश उत्सव     |     तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत     |     विकसित भारत एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सिंधिया ने पिछोर को दी 14 करोड़ से अधिक की सौगात: 4 कार्यों का लोकार्पण, 2 सड़कों का भूमिपूजन     |     राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811