मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के ग्राम दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर गुरुवार-शुक्रवार की देर रात चोरों ने रेलवे स्टेशन रोड पर खड़ी काले-लाल रंग की 220 सीसी पल्सर बाइक क्रमांक MP 04 BX 5136 चोरी कर ली। इसी रात चोरों ने दीवानगंज रोड स्थित दुकान अनुष्का ज्वेलर्स दशरथ विश्वकर्मा की सोने-चांदी की दुकान को भी निशाना बनाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर देर रात रेलवे स्टेशन दीवानगंज रोड पर पहुंचे और वहां खड़ी पल्सर बाइक को चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने दशरथ विश्वकर्मा अनुष्का ज्वेलर्स सोने-चांदी की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने शटर को ऊंचा कर पूरी करने की कोशिश की। हालांकि वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। खास बात यह है कि इसी दुकान में पिछले वर्ष भी चोरी की वारदात हो चुकी है, जिसके बाद एक बार फिर दुकान को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध चोरों की पहचान की जा सके।
वहीं फरियादी धन सिंह अहिरवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पल्सर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है आसपास लगे कैमरे को चेक किया जा रहे है। चोरों ने एक अन्य दुकान में भी चोरी करने की कोशिश की है। सुनील शर्मा चौकी प्रभारी दीवानगंज