Let’s travel together.

अब बाड़ी में ही होगा डिजिटल एक्स-रे, मरीजों को बरेली-भोपाल की दौड़ से मिलेगी राहत

0 30

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिली आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन की सौगात, पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

विनोद कुमार साहू बाड़ी रायसेन

क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाड़ी में आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवजीत सिंह अटवाल द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।

डिजिटल एक्स-रे मशीन के शुरू होने से अब क्षेत्र के हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों सहित हड्डी, सीने और अन्य बीमारियों से संबंधित जांच के लिए लोगों को बरेली या भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समय पर जांच होने से उपचार में तेजी आएगी और मरीजों का समय व आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे।

गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मशीन उपलब्ध होने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। इससे ग्रामीण अंचल के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधा अपने ही क्षेत्र में सुलभ हो सकेगी।

क्षेत्र के नागरिकों ने इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में अस्पताल में अन्य आवश्यक संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन कल्याण शिविर में शिवराज ने दी विकास की सौगात, 46 गांवों की सड़कों को मिली स्वीकृति     |      गैरतगंज ब्लॉक सरपंच संगठन ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन     |     हाईवे-18 बना हादसों का हॉटस्पॉट, 72 घंटे में तीन बड़े हादसे     |     सलामतपुर पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद     |     दीवानगंज के 60 वर्षीय जगदीश उर्फ जग्गा नायक चार दिनों से लापता, परिजनों में चिंता     |     संस्कृति कर्मी कामरेड माधौसिंह जी के निधन से दुखी साहित्य और संस्कृति प्रमियों ने उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये     |     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा, बैतूल से ओंकारेश्वर तक कई अहम कार्यक्रमों में होंगी शामिल     |     सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान     |     सर्किल जेल शिवपुरी में योग अभियान का शुभारम्भ, कैदियों ने दिखाया उत्साह     |     अब बाड़ी में ही होगा डिजिटल एक्स-रे, मरीजों को बरेली-भोपाल की दौड़ से मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811