शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
समर कैंप में विभिन्न प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कबड्डी एवं बॉक्सिंग में महारत हासिल करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जा रहा है।साथ ही उन्हें सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए नशा मुक्ति की शपथ , साइबर क्राइम ठगी से बचने के उपाय से जागरूक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं जुंबा म्यूजिक क्लास एवं मनोरंजन टैलेंट सर्च के द्वारा खिलाड़ियों का खेलो इंडिया मूवमेंट किया जा रहा है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक इकाई के द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित आरोह द समर कैंप 2026 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए 132 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है।
खेलो बड़ो अभियान के तहत खिलाड़ियों के आपस में मैच कराकर उनके टैलेंट को सर्च किया जा रहा है । ऐसे विजेता खिलाड़ियों को एक सामाजिक संस्था के संतोष राय द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार ने बताया कि खेल गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
गौरतलब है कि विभाग द्वारा 1 मई से 31मई 2026 तक आयोजित इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को विभिन्न खेलों, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
कबड्डी प्रशिक्षक विनय जाट ने बताया कि खेल- खेल के साथ खिलाड़ियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को आगे बढ़ाना है। खेल ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार ने बताया कि समर कैंप के खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ आध्यात्मिक ज्ञान,शारीरिक फिटनेस और टीमवर्क सिखाया जा रहा है। खेल प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को अगली प्रतियोगिताओ में शामिल कराया जाएगा।