Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा के साथ जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग को लेकर किया मंथन

0 26

बैठक में जिला प्रभारी मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक सहित अपेक्षित पदाधिकारी हुए शामिल 

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायसेन में भाजपा की जिला स्तरीय संगठन आत्मक बैठक जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार की मौजूदगी में आयोजित की गई ।

बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा मंत्री सुश्री राजो मालवीया, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक भोजपुर सुरेंद्र पटवा, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत यशवंत मीणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

सर्व प्रथम बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि आज की जिला स्तरीय संगठनात्मक महत्वपूर्ण बैठक में सभी मंडलों में आयोजित हुए प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा के साथ आगामी 15 एवं 16 मई को पर्यटन स्थल सांची रोड स्थित वेदानवी रिसोर्ट सांची में जिला अभ्यास वर्ग आयोजित होना है, जिसमें 157 जिले के अपेक्षित पदाधिकारी सहित शामिल होने वाले अन्य पदाधिकारी जिनकी संख्या 250 के लगभग तय की गई है । श्री शर्मा ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिला अभ्यास वर्ग में सभी अपेक्षित पदाधिकारीयो की उपस्थित अनिवार्य रहेगी, अभ्यास वर्ग में 90% उपस्थिति होना आवश्यक है। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारीयों से कहा कि जिला अभ्यास वर्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें समय पर पहुंचे और समय पर अपना पंजीयन कराए। श्री शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग के दौरान 2 दिन और एक रात्रि विश्राम अपेक्षित पदाधिकारीयों को अभ्यास वर्ग स्थल पर ही करना पड़ेगा और प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभ्यास वर्ग स्थल वेदानवी रिसोर्ट सांची में जिस प्रकार से वाहन पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है ठीक उसी प्रकार से मोबाइल पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी, कोई भी पदाधिकारी अभ्यास वर्ग के समय चलने वाले सत्र के दौरान अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे इसके लिए मोबाइल पार्किंग की व्यवस्था रखी जा रही है, जहां सभी को अपने मोबाइल जमा करना होंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित होंगे , इस दौरान अपेक्षित पदाधिकारीयो को प्रदेश से आने वाले वरिष्ठ पदाधिकारीगण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अभ्यास वर्ग स्थल पर ठहरने से लेकर भोजन व्यवस्था रहेगी।इसके अलावा अभ्यास वर्ग स्थल पर पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारीयो को अलग-अलग व्यवस्थाएं सौंपी जा रही हैं ताकि अभ्यास वर्ग में भाग लेने वाले अपेक्षित पदाधिकारीयो को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने जिले के सभी अपेक्षित पदाधिकारीयो से आग्रह किया है कि जिला अभ्यास वर्ग में आवश्यक रूप से पहुंचे।

जिला स्तरीय कामकाजी संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीया, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह,सांची विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भी पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की गतिविधियों की समीक्षा एवं जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग के बारे में मार्गदर्शन दिया।इस मौके पर मंडल स्तर पर हुए प्रशिक्षण वर्ग के आयोजनों की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री दीपेंद्र पाल, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी सी एल गौर सहित अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |     बेगमगंज कृषि मंडी में तेज वर्षा से 6 सैकड़ो क्विटल गेंहू भीगा , करीब 2 लाख का हुआ नुकसान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811