नई दिल्ली। आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस विभाग की पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ आज पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में राजस्थान, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कई राज्यों के अधिकारी आनलाइन भी जुड़े। कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बेहतर बनाए जाने को लेकर राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ इस बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के खत्म होने के बाद उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्था पर प्रेस कॉन्फ्रेस कर बयान दिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि आज हमने कांवड़ यात्रा के प्रबंधन को लेकर अंतर राज्य की एक बैठक की। जिसमें पड़ोसी राज्यों के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी इंटेलिजेंस को जोड़ा गया। इसके अलावा कई बॉर्डरों के डीआईजी, एसपी, और कई जगहों की एसटीएफ भी जुड़ी। हम सबने कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किए।
आगे कहा कि हम सब जानते हैं कि कांवड़ मेला 2 साल बाद आयोजित हो रहा है तो ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। जिसके लिए हमने अपने-अपने विचारों का आदान प्रदान किया। हमारा पूरा प्रयास होगा कि कांवड़ मेला 2022 अच्छे से सम्पन्न हो। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस माहामारी के कारण साल 2020 और 2021 में कांवड़ यात्रा पर रोक रही थी। इस साल कोरोना वायरस देशभर में कम केस सामने आ रहे हैं। तो ऐसे में कोविड प्रोटोकोल के तहत कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।