Let’s travel together.

बात करना बंद किया तो युवक चिरमिरी से पहुंचा बिलासपुर, लड़की की कलाई काट दी…

0 137

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया उसका मोबाइल के लेकर फरार हो गया. मामला सिविल थाना क्षेत्र का है जहां एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आकाश नाम के युवक ने उस पर चाकू से हमला किया और फिर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया. युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले चिरमिरी में रहती थी. उसी समय आकाश साहू से उसकी पहचान हुई और दोनों फोन पर बात करने लगे.
बातचीत बंद होने को लेकर शुरू हुआ विवाद: युवती ने आगे बताया कि काम की वजह से उसे बिलासपुर आना पड़ा जहां वह एक शोरूम में काम करने लगी. बिलासपुर आने के बाद युवती ने आकाश साहू से बात करना बंद कर दिया था. इस बात से नाराज युवती का प्रेमी चिरमिरी से बिलासपुर पहुंच गया और जिस जगह युवती रहती थी, उस घर में पहुंचकर विवाद करने लगा. युवती के अनुसार दोनों में बातचीत करना बंद हो गया, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ.
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस: युवती के प्रेमी ने युवती जहां रहती थी उस मकान से निकलवाने की धमकी देते हुए युवती को मोबाइल लेकर जाने लगा. युवती ने जब उसे पीछे से रोकने की कोशिश की तो प्रेमी ने चाकू निकालकर युवती के हाथ पर हमला कर दिया. इस हमले से युवती का हाथ कट गया और खून बहने लगा. शोर गुल की आवाज सुनकर युवती की बहन कमरे में बीच-बचाव के लिए आयी. इसके बाद युवक ने युवती का मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया. युवती की रिपोर्ट के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक आकाश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल युवक फरार है उसकी तलाश की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811