कर्मचारियों ने पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई, विधायक मुकेश टंडन एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा से मुलाकात
विदिशा। वेतन न मिलने के कारण एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही, वेतन संकट के संदर्भ में आज कर्मचारियों ने पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई, विधायक मुकेश टंडन एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

सभी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का शीध्र निराकरण करने को कहा। इस संदर्भ में पूर्व वित्त मंत्री श्री राघव जी भाई ने प्रदेश वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी एवं संस्था प्रबंधन के सदस्यों से बात कर इस वेतन संकट को शीघ्र दूर करने का कहा।वेतन संकट का निराकरण न होने की दशा में सभी कर्मचारियों ने आगामी परीक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।