आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को
– चरौदा से रीजनल ऑफिस रायपुर तक मार्च
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर ने आईडीबीआई बैंक की चरौदा शाखा में हुई लगभग ₹1.53 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित हितग्राहियों के साथ पूर्ण एकजुटता जताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया है।
इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता शर्मा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण श्री ऊधो वर्मा, पीसीसी सचिव प्रवीण साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के अध्यक्ष आशीष वर्मा, ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल धरसीवा मंडल अध्यक्ष साहिल खान सहित रायपुर जिले एवम रायपुर शहर के सभी मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष गण अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित हितग्राहियों के साथ शामिल होंगे।
प्रदर्शन आईडीबीआई बैंक, शाखा चरौदा के सामने होगा।सभी लोग एकत्रित होने के बाद एकजुट होकर सिविल लाइन, रायपुर स्थित आईडीबीआई बैंक रीजनल ऑफिस (होली हार्ट स्कूल के पास) पहुंचकर वहाँ जोरदार प्रदर्शन करेंगे और पीड़ितों की मांगों को मजबूती से उठाएंगे।
इस मामले में 21 पीड़ित हितग्राहियों की कुल ₹1.53 करोड़ से अधिक की राशि प्रभावित हुई है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों को तुरंत न्याय दिलाने, उनकी पूरी राशि वापस कराने और दोषी बैंक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे एवम जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन ने संयुक्त रूप से कहा कि आम जनता का बैंकिंग प्रणाली में विश्वास टूटना बहुत गंभीर विषय है। कांग्रेस का कहना हे कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए आगे आई है और इस मामले में भी पीड़ितों के साथ अंत तक खड़ी रहेगी।
उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस जनहित प्रदर्शन को सफल बनाने अपील की है।