Let’s travel together.

बदरवास में 77.28 और खनियांधाना में 70.33 प्रतिशत मतदान

0 175

– पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

– कई मतदान केंद्रों पर एक बजे तक हुआ 90 प्रतिशत मतदान

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता
शिवपुरी जिले में शनिवार को पंचायत चुनाव को लेकर बदरवास और खनियाधाना ब्लॉक में मतदान हुआ। इस दौरान बदरवास ब्लॉक में 77.28 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि खनियांधाना ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर 70.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान की गति मतदान केंद्रों पर सुबह से ही तेज रही और यहां बड़ी संख्या में मतदाता केंद्रों पर अपने मतदान को लेकर पहुंचे। शनिवार को बदरवास और खनियांधाना ब्लॉक के मतदान केंद्रों पर पंचायत चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर तो 1 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान हो गया था। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया।

कई मतदान केंद्रों पर एक बजे ही हुआ 90 प्रतिशत मतदान-

शिवपुरी जिले में पंचायत चुनाव के दौरान शनिवार को एक बजे तक कई मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो गया था। मतदान का प्रतिशत बताता है कि मतदाताओं में पंचायत चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। बदरवास के ग्राम पंचायत चंदौरिया के सांडर में मतदान केंद्र क्रमांक 16 पर 1 बजे तक 88.12 प्रतिशत मतदान हो गया था इसके अलावा खनियाधाना ब्लॉक के कुम्हर्रा की नींमखेड़ा गांव में मतदान केंद्र क्रमांक 112 पर 1 बजे तक 94.20 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका था। इस तरह 1 बजे तक पूरे खनियाधाना ब्लॉक में 51.58 प्रतिशत और बदरवास ब्लॉक में 58.38 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

मतदाताओं बांटी गईं पर्ची –

पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन न लगे इसको देखते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और आयुक्त आशीष कुमार सक्सेना के निर्देश पर केंद्रों पर मतदाताओं को नम्बर पर्ची का वितरण किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को दिए गए नंबर के अनुसार मतदान के लिए परिसर में बैठा दिया गया। इसका असर यह देखा गया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लाइन में नहीं लगना पड़ा और दिए गए नंबर अनुसार मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811