– 11अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम
– भूमि पूजन में दिखा शिवराजसिंह का अनोखा अंदाज, पंडितजी से माइक लेकर स्वयं पढ़े मंत्र
रायसेन । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान शिवराज जी अनोखे अंदाज में नजर आए उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कर स्वयं ही माइक पर मंत्र उच्चारण कर विधिवत कार्यक्रम की तैयारियों की शुरुआत की। उन्होंने अधिकारियों को कृषि मेला आयोजन हेतु तैयारियां पूर्ण करने, किसानों तक कृषि मेला आयोजन और उसके उद्देश्यों की जानकारी पहुंचाने, व्यापक प्रचार–प्रसार कराने के साथ ही दिशा निर्देश दिए ।

इस अवसर पर मप्र शासन के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी, केंद्र और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।