Let’s travel together.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 कार्यक्रम हुआ संपन्न

0 11

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया संबोधित

सी एल गौर  रायसेन

जिले भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसके समापन भी किया जा रहे हैं। इसी के तहत ग्रामीण मंडल सहित खरवई मंडल में 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। जो प्रथम और द्वितीय दो सत्रों में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा ने मुख्य रूप में शामिल होकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर वर्ग गीत एवं वंदे मातरम का गान सामूहिक रूप से गाया गया। वहीं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हारफूल मालाओं के साथ विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ.प्रभुराम चौधरी ने कहां की हमें पंडित दीनदयाल जी के बताए हुए मार्ग पर चलना है और पार्टी की नीतियों को आगे बढाकर मजबूती प्रदान करते हुए संगठन के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पार्टी को एकजुट करने का कार्य हम सभी को मिलकर करना है। हमें संगठन की विचारधारा,कार्यपद्धति एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के महत्व से कार्य करना है। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्रत्येक हितग्राहियों को मिल सके इसके लिए भी ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगन निष्ठा के साथ कार्य करें। क्षेत्र में जो असहाय गरीब लोग हैं जो पात्र व्यक्ति हैं उन्हें सरकार की योजना का लाभ दिलाने में आगे आकर उनकी मदद करें। प्रशिक्षण विभाग कार्यक्रम जिले भर में चलाया गया सभी ने मिलकर मेहनत की दीनदयाल जी के किए गए कार्यों को याद भी किया। वही हमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भी बातों का स्मरण याद रखना है। ऐसे पार्टी के हमारे पूर्वज जिन्होंने एक-एक मिनट का समय पार्टी को मजबूत और खड़ा करने में लगा दिया है तब कहीं जाकर आज हमारी भाजपा की पार्टी मजबूत स्तंभ पर खड़ी हुई है। आने वाले समय में इस छोर से उस छोर तक सिर्फ और सिर्फ एक ही पार्टी और सरकार हमें बनाना है। जिसमें एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत ही पार्टी को मजबूत बनाती है और वही कार्यकर्ता चुनाव के समय में मेहनत करके सरकार बनाता है। ऐसे कार्यकर्ताओं को हम सादर प्रणाम करते हैं। एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत लगन निष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा।

साथ ही देश मे नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य में डॉ.मोहन यादव जी की सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास हेतु किए जा रहे है उक्त विषयों का श्री चौधरी ने विस्तृत उल्लेख किया। वहीं उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के लक्ष्य को साकार करें।
सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इसीबीच प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर खरबई मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पटेल,मंडल महामंत्री सुशीला बाई, दामोदर शर्मा सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण की धीमी गति से बढ़ी परेशानी, धूल और हादसों से लोग त्रस्त     |     पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना     |     सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 कार्यक्रम हुआ संपन्न     |     आलमपुर में श्रद्धा के साथ निकली 51फिट लंबी चुनरी यात्रा     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला,टूटा सब्र का बांध जड़े बैंक में ताले किया धरना प्रदर्शन     |     दीवानगंज में 12 घंटे में तीसरी बड़ी दुर्घटना, ट्रक ने ट्रांसफार्मर गिराया – बाल-बाल बचे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811