– सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों और माता की आराधना की धूम मची है। इसी कड़ी में नवरात्रि की पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम आलमपुर में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
.
चुनरी यात्रा का शुभारंभ ग्राम के प्राचीन रामजानकी मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। यहाँ से श्रद्धालु 51 फिट लंबी चुनरी लेकर गाजे-बाजे और माता के जयकारों के साथ रवाना हुए। यात्रा मार्ग भक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। यह चुनरी यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए खेड़ापति माता मंदिर पहुँची, जहाँ श्रद्धाभाव के साथ माँ दुर्गा को चुनरी अर्पित की गई। इस आयोजन में आलमपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चुनरी यात्रा के दौरान महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में चुनरी चढ़ाने के बाद विशेष आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने धर्मलाभ प्राप्त किया।