रायसेन। मीणा समाज शक्ति संगठन जिला रायसेन – भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव के कार्यक्रम मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान मीनेश की पूजा अर्चना से हुई।कंकाली मंदिर में भगवान मीनेश के मंदिर प्रांगण में सभी सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
भगवान मीनेश की पूजा अर्चना के बाद सभी समाज बंधुओं का स्वागत जिला अध्यक्ष मलखान मीणा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अर्जुन सिंह मीणा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष द्वारा अपने वक्तव्य से किया गया ओर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्री दुर्गा प्रसाद मीणा, श्री फतेह सिंह जी , श्री बादाम मीणा, श्री कमलेश मीणा जी सरपंच, श्री रघुवीर मीणा जी , अर्जुन मीणा नांद, श्री शिवराज मीणा, श्री रेवाराम जी नांद, जिला उपाध्यक्ष बनवारी लाल मीणा,
श्री देवी सिंह जी,सचिन मीणा मीडिया प्रभारी , श्री लखन सिंह मीणा , आदि गणमान्य नागरिक रहे।