-मतदान दल निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना
-प्रथम चरण में जनपद पंचायत सिलवानी में आज होगा मतदान
सिलवानी से देवेश पाण्डेय
जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में जनपद पंचायत सिलवानी में 25 जून को होगा । जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा द्वारा सिलवानी जनपद क्षेत्र में मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान दलों को पुष्पहार पहनाकर निर्वाचन सामग्री प्रदान कर रवाना किया गया।

–जनपद पंचायत सिलवानी में 180 केन्द्रों पर होगा मतदान
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में 25 जून को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक सिलवानी जनपद पंचायत की 72 ग्राम पंचायतों में बनाए गए 180 मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न होगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए गठित मतदान दल में चार मतदानकर्मी शामिल हैं। इस प्रकार 180 मतदान केन्द्रों पर 720 मतदानकर्मी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगे। सिलवानी जनपद पंचायत में 99171 मतदाता हैं जिनमें 51921 पुरूष मतदाता, 47249 महिला मतदाता एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।