Let’s travel together.

उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की उड़ाईं धज्जियां

0 111

 

झूठी घोषणाओं से अतिथि विद्वानों में भारी आक्रोश
डॉ अनिल जैन भोपाल
विगत 11 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित अतिथि विद्वान पंचायत में जब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अतिथि विद्वानों को फिक्स वेतन और भविष्य सुरक्षित करने की घोषणा कर रहे थे तब उनको संभवत यह ज्ञात नहीं रहा होगा की उच्च शिक्षा विभाग स्वयं अपने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की हवा निकाल देगा।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सरकारी महाविद्यालय में विगत 20 वर्षों से अध्यापन कार्य करते आ रहे अतिथि विद्वान अपने सुरक्षित भविष्य और वेतन विसंगतियों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत रहे हैं।विपक्ष में रहते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो वादे अतिथि विद्वानों से किए थे उन्हीं मुद्दों को लेकर अतिथि विद्वान पंचायत में मुख्यमंत्री संवेदनशील नजर आए।उन्होंने कई चर्चित घोषणा की जिसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं अतिथि विद्वानों द्वारा सराही गई घोषणा की थी।

लगातार कार्य कर रहे किसी अतिथि विद्वान को अब फालन आउट या सेवा से बाहर नहीं किया जाएगा,किंतु लगभग 25 दिन बीतने के बावजूद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ना तो इस संबंध में कोई प्रगति दिखाई गई है और ना ही कोई विभागीय आदेश अब तक जारी किया गया है।हद तो तब हो गई जब अतिथि विद्वानों के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बड़ी संख्या में स्थानांतरण कर दिए गए और चंद रुपये दिहाड़ी के बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।विदित हो कि चंद दिनों में आचार संहिता लगने वाली है एवं पूरा प्रदेश एवं सरकार चुनावी मोड में है ऐसे समय पर यह स्थानांतरण न सिर्फ प्रदेश के उच्च शिक्षित वर्ग में असंतोष पैदा करने वाले बल्कि सर्वाधिक चर्चा का केंद्र बन गए हैं।अतिथि विद्वान महासंघ प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग करता है की उनके द्वारा अतिथि विद्वान पंचायत में की गई घोषणाओं को लागू करवा कर चुनावी समय में आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीय एक बार पुनः साबित करें।विदित रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले ही अतिथि विद्वानों को नियमित करने की घोषणा कर चुके हैं ऐसी स्थिति में अतिथि विद्वानों का मुद्दा जो पूर्व में सरकारों के बनने बिगड़ने का साक्षी रहा है विधानसभा चुनावों का मुख्य मुद्दा बन सकता है

इनका कहना हे-
अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा विभाग के मात्र 2000 रुपये दिहाड़ी के आदेश का विरोध करते हैं।हमारी यह मांग है की पंचायत में मुख्यमंत्री जी की सभी छः घोषणा के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग तत्काल यह आदेश जारी करे की कोई भी अतिथि विद्वान सेवा से बाहर नहीं होगा।अतिथि विद्वानों के पदों को भरा हुआ माना जाए और किसी भी स्थानान्तरण या पदस्थापना से सेवा से पृथक न किया जाय।अतिथि विद्वान 65 साल तक अपनी सेवाएं दे सकें।साथ ही जो अतिथि विद्वान अभी फॉलन आउट हैं उन सभी को एक साथ सेवा में वापस लिया जाए।अतिथि विद्वानों को मासिक 50 हज़ार वेतन दिया जाए।
डॉ आशीष पांडेय, मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान प्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811