– 20 उपभोक्ताओं ने जमा किए डेढ़ लाख रुपए
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम बालमपुर में बिजली कंपनी द्वारा समाधान योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने की सुविधा प्रदान करना और उन्हें समाधान योजना का लाभ दिलाना था। शिविर के दौरान करीब 20 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान किया, जिससे कुल लगभग 1.5 लाख रुपये की राशि जमा हुई। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर भी अपने बिलों का भुगतान किया।
कैंप के दौरान कई उपभोक्ताओं ने शासन की समाधान योजना का लाभ उठाते हुए अपने पुराने बकाया बिलों का निपटान किया। गांव में ही शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली और उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक द्वारा बताया कि शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और लंबित बिजली बिलों का समाधान करना है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें