विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें
सुरेंद्र जैन धरसीवां
क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं श्रम, उद्योग व वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति उनके विभागों द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया है। विधायक ने आगामी बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन के समक्ष रखे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों के लिए मुफ्त इलाज, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की मजबूती और एम्बुलेंस सेवाओं में सुधार से क्षेत्र का जनस्वास्थ्य बेहतर हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा को 50 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करने के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
विधायक ने धरसींवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने हेतु स्वास्थ्य मंत्री से प्रमुख मांगें की है जिसमें 1. ग्राम पंचायत पिरदा एवं टांडा में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना ।2. पंडरभट्ठा, बुड़ेरा, मोहरेंगा, तिल्दाडीह एवं परसदा (क)में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की स्थापना। 3. आयुष्मान आरोग्य केंद्र फरहदा में अहाता निर्माण व साथ ही 4. नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तर में उन्नयन पूर्ण सेटअप सहित की स्वीकृति की माँग किए है।
वहीं मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि औद्योगिक नीति और श्रमिक कल्याण हेतु राज्य में नई उद्योग नीति लाने से बड़े-छोटे सभी उद्यमियों को प्रोत्साहित किया है। जिससे प्रदेश में सभी क्षेत्र में नये नये विभिन्न प्रकार के उद्योगों की स्थापना हो रही है जिससे प्रदेश की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे है। नई उद्योग नीति में नवाचार आने व उद्योग स्थापना में सब्सिडी एवं अन्य विभागीय सहायता से मझले एवं छोटे उद्यमियों को उद्योग ईकाई की स्थापना में रूझान बढ़ा है। इसके अलावा श्रम विभाग के अंतर्गत श्रमिकों के सशक्तिकरण, कल्याणकारी योजनाओं और कौशल विकास के लिए समर्पित बजट लाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। यह बजट राज्य में श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में अहम कदम है।
विधायक ने धरसींवा क्षेत्र में श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री सें प्रमुख मांगें की जिसमें प्रमुख रूप से 1. नगर पंचायत खरोरा के बीच स्थित देशी-विदेशी शराब भट्ठी को जनहित में शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए। 2. धरसींवा में फूड पार्क तथा खरोरा में मेटल एवं प्लास्टिक पार्क की स्थापना की जाए, जिससे क्षेत्र आर्थिक रूप से और सशक्त हो सके।3. सिलतरा एवं मांढर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में ईएसआईसी (ESIC) औषधालय एवं चिकित्सालय खोला जाए ताकि श्रमिकों को त्वरित उपचार मिले। साथ ही, 4. धरसींवा में श्रम विभाग का कार्यालय स्थापित करने की मांग की।
विधायक श्रीं शर्मा ने आशा व्यक्त किया है कि माननीय मंत्रीगण इन मांगों को अनुदान मांगों में शामिल कर जल्द ही स्वीकृति प्रदान करेंगे, जिससे धरसींवा विधानसभा क्षेत्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे|