सी के पारे रायसेन
मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के आदेश अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिले का अतिरिक्त प्रभार जिला अध्यक्ष के पद पर सौंपा गया है। इस निर्णय के बाद रायसेन जिले के सहकारिता कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कर्मचारियों ने विश्वास जताया है कि राजपूत के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि वीरेंद्र सिंह राजपूत लंबे समय से सहकारिता कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और उनकी सक्रियता तथा अनुभव का लाभ अब रायसेन जिले के कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की लंबित मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा और उनका निराकरण कराने के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
रायसेन जिले के अनेक कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजपूत की कार्यशैली हमेशा से कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पित रही है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होकर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।