Let’s travel together.

रंगपंचमी पर मिनी करीला मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु

0 123

– भानपुरगंज में मनोकामना को लेकर राई नृत्य की रही धूम, विधायक ने टेका मत्था

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के भानपुरगंज गांव स्थित माता जानकी एवं लवकुश मंदिर पर रविवार को रंगपंचमी के अवसर पर प्रसिद्ध मिनी करीला मेले का आयोजन हुआ। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और मनोकामना पूर्ति के लिए राई नृत्य की बधाई करवाई। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्धि की कामना करते हुए विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में मत्था टेका।

गैरतगंज से करीब 5 किमी दूर सिलवानी रोड स्थित भानपुरगंज की टेकरी पर बने इस मंदिर में पिछले करीब ढाई दशक से रंगपंचमी पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। रायसेन जिले में यह अपने आप में अनोखा आयोजन है, जहां श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर लोकनृत्य राई को बधाई के रूप में करवाते हैं। रविवार को सुबह से ही मेले की शुरुआत हो गई थी, जो देर रात तक जारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और निशान चढ़ाकर की गई। आयोजन समिति, ग्रामवासियों और राई नृत्य करने वाली नर्तकियों ने विधिवत पूजा कर आयोजन का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में इस अवसर पर महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की तथा मेले में आए लोगों को त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और लोगों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर राई नृत्य करवाया, वहीं कई श्रद्धालुओं ने नई मनौतियां भी मांगी। मेला स्थल पर आयोजन समिति द्वारा प्रशासन और पुलिस के सहयोग से सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें भी लगाई गईं, जहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
इस आयोजन में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश कुमार मिन्टू सिंघाई, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पाठ्य, नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी अंकित जैन, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, नायाब तहसीलदार हर्ष गुप्ता, थाना प्रभारी डीपी लोहिया सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811