रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रायसेन युवा मोर्चा द्वारा PHE ऑफिस परिसर में बृहद पौधा रोपण किया गया।
इस अवसर युवा मोर्चा के वरुण खत्री ने बताया कि माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान(मामा) जी के आह्वान पर हमने उनका जन्मदिवस पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेकर मनाया है

। वह प्रतिदिन पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण हेतू अहम भूमिका निभाते है तथा सभी को पर्यावरण के प्रति संरक्षण करने का संदेश देते है इसी क्रम में रायसेन जिले के मा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी ने भी सभी से पौधारोपण करने का आग्रह किया है।इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री शिवम् बघेल,बालमुकुंद मेघवंशी, आकाश पंथी,राजू चौहान,राहुल ठाकुर,विकास चौहान,गौरव परसाई,विशाल विश्वकर्मा,मनोज सोलंकी, सचिन धाकड़,निखिल बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।