– सोलह संस्कारों से=बच्चों को बनाये संस्कारवान- प्रज्ञा भारती
– गाय में देवताओं का वास,रोजगार आय के साधन गौमाता से
जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों का सम्मान
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
नगर वेटरनरी ग्राउंड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा शिव महिला मंडल के तत्वाधान में पशु चिकित्सालय में चल रही 7 दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पाँचवे दिन कथा व्यास पू. मंहत प्रज्ञा भारती द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राक्षसों के बध, गिरिराज पूजन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। गौमाता सेवा के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने का आग्रह माताओं से किया।
श्रीकृष्ण पूतना बध, कालिया नाग मर्दन सहित अन्य राक्षसों के संहार का वर्णन किया। श्रीकृष्ण एवं उनके भाई बलराम के नामकरण, गौ को चराने जैसे प्रसंगों के माध्यम से कथा व्यास डॉ. प्रज्ञा भारती ने कहा कि ग्रामीण बेरोजगारी की समस्या का हल गौपालन है। गौ माता दर-दर की ठोकरें न खायें इसके लिए गौपालन, गौ संरक्षण जरूरी है।
समिति की ओर से सम्मान- कथा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बिदुआ, न.प. अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी, उपा. नेपाल सिंह राजपूत, पार्षद पूरन सिंह धाकड़, विधायक प्रतिनिधी रोजेश साहू हि उ समिति के अध्यक्ष दिनेश बबेले, राधेश्याम पालीवाल, सचिव सचिन शान्डिल्य, पत्रकार संजय शर्मा इत्यादि का शिव महिला मंडल की ओर से कथा व्यास डॉ. प्रज्ञा भारती द्वारा श्रीकृष्ण नाम का पट्टी पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुरेश बिदुआ ने शिव महिला मंडल की 30 वर्षों की संघर्ष प्रगति यात्रा के साथ कठिन आर्थिक परिस्थितियों में महिला मंडल द्वारा भागवत भवन निर्माण कार्य का विवरण देते हूए महिला मंडल की महिलाओं की धर्म-संस्कृति के प्रचार भूमिका की प्रशंसा की अध्यक्ष श्रीमती शीला राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।