Let’s travel together.

बेसर कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं में रोष 

0 110

-जनसुनवाई में आवेदन देने के बावजूद भी समस्या नहीं हुई, जबकि पाइपलाइन 2 साल पहले डाल दी 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर और ग्राम पंचायत तिजालपुर के अंतर्गत आने वाली बेसर कॉलोनी में कई सालों से पानी की समस्या बरकरार है पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने सितंबर महीने में जनसुनवाई में रायसेन कलेक्टर को आवेदन दिया था आवेदन दिए हुए 4 महीने हो गए। पानी की समस्या अब तक हल नहीं हुई है। बेसर कॉलोनी के कुछ मकान शाहपुर पंचायत में आते हैं तो कुछ मकान तिजालपुर पंचायत में आते हैं। दोनों पंचायत द्वारा पाइपलाइन भी डाली गई है मगर पानी दोनों ही पंचायत से नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों पंचायत द्वारा अलग-अलग हैंडपंप लगा हुआ है मगर उसमें भी पानी कम और पीला आने के कारण ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
जबकि बेसर कॉलोनी में 2 साल पहले नल जल योजना के तहत पानी के लिए पाइप लाइन डाली गई थीं 2 साल बाद भी पाइपलाइन शोपीस बनी हुई है। गांव की महिलाओं को स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है जबकि इस हेडफोन में पीला पानी आ रहा है इसको पीकर बेसर कॉलोनी के कई ग्रामीण बीमार भी हो चुके हैं। लीलाबाई, सरोज बाई ,जमुना बाई, शिमला बाई सहित ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में एक ही हैंडपंप है उसमें भी पिला पानी आता है जिससे लोगों को अधिक बीमारी का शिकार होते रहते हैं जो हैंड पंप है उस पर आय दिन लड़ाई झगडे होते रहते हैं। ठेकेदार द्वारा अभी तक गांव में बोर नहीं कराया गया है। और नाही नल जल योजना की पाइपलाइन चालू की गई है। ठेकेदार से कहते हैं तो कहता है करा देंगे।

इनका कहना हे –
2 साल पहले गांव में नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी मगर उसे पाइप लाइन में आज तक पानी नहीं आया है जिस कारण हम सभी महिलाएं अपनी के लिए दर-दर भटकती है।
शिमला बाई निवासी बेसर कॉलोनी
स्कूल में लगे हेड पंप से हम लोग पानी भरते हैं उसमें हमेशा पीला पानी आता है जिसको पीकर हमारे घर वाले हर कभी बीमार हो जाते हैं। हमने इसकी शिकायत भी की है।
जमुना बाई निवासी बेसर कॉलोनी

बेसर कॉलोनी दो पंचायत के अंतर्गत आती है इसके बावजूद भी पानी की समस्या बरकरार है ठेकेदार द्वारा अभी तक बोर नहीं कराया गया है। दिनभर पानी भरने में ही निकल जाता है।
सरोज बाई निवासी बेसर कॉलोनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811