Let’s travel together.

गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल

0 113

– पुण्यतिथि पर डॉ खूबचंद बघेल की जन्मभूमि पहुंचे भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल

सुरेंद्र जैन धरसीवा

पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा स्वतंत्रता सेनानी डॉ खूबचंद बघेल आजादी के बाद गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे उनका सपना था कि गांव गरीब का हर बच्चा शिक्षित हो ओर पढ़ लिखकर आगे बढ़े।
यह बात भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय सहसंयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कही वह डॉ खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनकी जन्मभूमि ग्राम पथरी पहुंचे थे
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल के गृह ग्राम पहुँचकर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए उन्होंने आगे कहा कि गांव गरीब का कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे इसके लिए आजादी के बाद डॉ खूबचंद बघेल जी ने सिलयारी में स्कूल की स्थापना की थी जो आज डॉ खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना रहा है नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने आगे कहा कि डॉ. बघेल जी का त्याग, समर्पण तथा छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
वालीबाल प्रतियोगिता में हुए सामिल
इस अवसर पर विगत 50 वर्षों से आयोजित हो रही बॉलीबॉल प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में भी भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल सामिल हुए उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
इस आयोजन में आयोजन समिति के साथ खेमलाल आडिल, सरोज चन्द्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य), चंद्रशेखर वर्मा, भरत सोनी, दादू आडिल, मुकेश वर्मा, राजा बघेल, चेतन, नारायण, रितेश, लव, बिट्टू, खिलेंद्र, रुई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
ये रहे बालीबाल प्रतियोगिता के विजेता
बॉलीबॉल प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान – आँधियार खोल, कवर्धा द्वितीय स्थान – पथरी तृतीय स्थान – सद्दू चतुर्थ स्थान – कोनारी को मिला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811