मनोज बैरागी सरदारपुर धार
थाना सरदारपुर पुलिस को एक बड़ी एवं उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। प्रकरण क्रमांक 710/2001 धारा 365, 323, 506 भादवि में विगत लगभग 20 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अकरम पिता नगर सिंह डामोर, जाति भील, उम्र 40 वर्ष, निवासी होलातलाई, हाल मुकाम ग्राम टांडाखेड़ा थाना अमझेरा, को सटीक मुखबिर सूचना एवं प्रभावी रणनीति के आधार पर उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर रहकर गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, किन्तु थाना सरदारपुर पुलिस की सतत निगरानी, सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं योजनाबद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई
यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार जाधव के नेतृत्व में उनि नवलसिंह बघेल एवं टीम प्र.आर. 649 गज्जुलाल वसुनिया, आर. 1132 विजेन्द्र डामोर तथा सैनिक 112 राजुसिंह पंवार द्वारा की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।